भोपाल – गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार संघ ने कानपुर सांसद रमेश अवस्थी के द्वारा लोकसभा में पत्रकारिता के पुरोधा और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग करने पर आभार व्यक्त किया है। संघ के स्थानीय शाखा प्रमुख आशीष जैन ने बताया कि विगत दिनों कानपुर बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में महान क्रांतिकारी व निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने संसद में कहा कि विद्यार्थी ने अपने अखबार प्रताप के जरिए ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई और स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक ताकत दी थी। सांसद अवस्थी ने सदन में कहा कि विद्यार्थी ने भगत सिंह समेत कई क्रांतिकारियों का समर्थन किया। 25 मार्च 1931 को कानपुर दंगों के दौरान उन्होंने लोगों की जान बचाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनकी शहादत पर महात्मा गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि काश उन्हें भी ऐसी ही मृत्यु प्राप्त होती, जिसमें वे हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर पाते।गांधी जी ने यह भी माना था कि स्वतंत्र भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी प्रमुख दावेदार होते। सांसद रमेश अवस्थी ने मांग की कि कानपुर में उनकी शहादत स्थली का सुंदरीकरण कर वहां भव्य स्मारक और स्मृति वाटिका बनाई जाए। साथ ही प्रताप प्रेस को विकसित कर राष्ट्रीय पत्रकारिता संग्रहालय बनाया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से प्रेरणा ले सके। गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार संघ के प्रमुख सदस्य शिरीष सकलेचा ने कहा कि दिल्ली लोकसभा परिसर में भी गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जी का जीवन और बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.